पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित

विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. विश्वहिन्दू परिषद की जिला बैठक आदर्श विद्या मंदिर गांधी कॉॅलोनी में, विहिप जोधपुर प्रांत मंत्री भंवरलाल चौधरी एवं प्रांत सह मंत्री कन्हैयालाल व्यास के सानिध्य में आयोजित की गई। चौधरी ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सेवा प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी।

प्रांत सहमंत्री व्यास ने जिले में माताओं बहनों को मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी से जुड़ कर देश धर्म की रक्षा करने, लव जिहाद के षड्यंत्रों से देश को बचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सत्संग प्रमुख शिवप्रकाश व्यास, जिला मातृ शक्ति संयोजिका ईश्वरी भाटिया, मातृ शक्ति सहसंयोजिका सरला जोशी, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी ज्योत्सना व्यास, जिला सहसंयोजिका दुर्गावाहिनी वर्षा वैष्णव, दुर्गावाहिनी महाविद्यालय छात्रा संपर्क प्रमुख उषा रामावत, नगर उपाध्यक्ष विहिप मदन पंवार, प्रखण्ड मंत्री पोकरण बिंज राज सिंह तंवर, प्रखण्ड मंत्री फतेहगढ़ देवराज गर्ग, बजरंग दल जिला सहसंयोजक लक्की आचार्य, बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक जोरावरसिंह, बजरंग दल नगर संयोजक जैसलमेर अनिकेत बिस्सा, बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख विरमदेव सिंह, बजरंगदल जिला व्यवस्था प्रमुख विक्रमसिंह राजपुरोहित, बजरंगदल सह जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप सिंह को दायित्व प्रदान किए गए।

बैठक में जिलाध्यक्ष विहिप अनोपसिंह पिथला, जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ त्रिलोक चन्द खत्री, जिला कार्याध्यक्ष तारा चन्द जोशी, जिला उपाध्यक्ष टीकूराम गर्ग, जिलामंत्री विहिप पवन वैष्णव, जिला प्रवक्ता विहिप कंवराजसिंह राठौड़, जिला सहमंत्री विहिप चन्द्र प्रकाश ओझा, जिला गौ सेवा गौ संवर्धन प्रमुख जे प्रजापत, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख रघुनाथसिंह, बजरंग दल जिला संयोजक लालूसिंह सोढा, प्रखण्ड संयोजक पोकरण रावल सिंह, नगर विद्यार्थी संपर्क प्रमुख चिराग भाटिया, गोर्धनसिंह, किशन भारती, अतुल सुथार, शंभूसिंह, तेजाराम, प्रयागसिंह सांकड़ा, भौमसिंह, चंद्रवीर सिंह, जेठुसिंह, शंकर प्रजापत, छगनाराम, योगेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, करणाराम, करण सिंह, चन्द्रकांता, निशा, दुर्गा, बादु सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।