पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन्य प्राणी सप्ताह 1 से

वन्य प्राणी सप्ताह 1 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. प्रतिवर्षकी भांति इस वर्ष भी वन्य प्राणी सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक की अवधि में मनाया जाएगा। उपवनसंरक्षक वन्य जीव किशनसिंह भाटी ने बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मॉन्टेसरी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन्य प्राणी सप्ताह का वन्य जीवों पर संभाषण प्रतियोगिता से उद्धाटन किया जाएगा।

उपवनसंरक्षक भाटी ने बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वन्य प्राणी सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आकल , सुदासिरी , सम रामदेवरा का भ्रमण करवाया जाएगा। इसी प्रकार 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे वुड फोसिल्स पार्क आकल में वैज्ञानिक जानकारी कराई जाएगी। 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जैसलमेर में चित्रकला प्रतियोगिता 11 बजे पोकरण में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मॉन्टेसरी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर में वन्य जीव संरक्षण से संबंधित प्रतियोगी परीक्षा तथा सुदासरी सम क्षेत्र में वन्य जीव संरक्षण के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है। 7 अक्टूबर को शाम 4 बजे कार्यालय प्रांगण उपवनसंरक्षक वन्य जीव जैसलमेर में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन समारोह रखा गया है।