पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोरशोर से चल रही है दशहरे की तैयारियां

जोरशोर से चल रही है दशहरे की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. शहरमें इन दिनों दशहरे की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जहां दशहरे को लेकर व्यापारी वर्ग द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है वहीं नगरपालिका द्वारा दशहरे के अवसर पर रावण बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

ईओ सुनील बोड़ा ने बताया कि शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में दशहरे का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विशेष आतिशबाजी की जाएगी। वहीं आगरा से आए कारीगर असरफ अली सहित आर.ए एंड ब्रदर्स द्वारा 35 फिट बा रावण का पुतला बनाया जाएगा। वहीं मेघनाथ कुंभकरण के पुतले 25-30 फिट के बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा 1.61 लाख रुपए की लागत से पुतलों का निर्माण किया गया, वहीं 1 लाख 47 हजार रुपए से आतिशबाजी की जाएगी। उन्होंने बताया कि रावण दहन के कार्यक्रम को अत्यधिक चलाने के लिए रावण में अत्यधिक पटाखे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दशहरे के अवसर पर अधिकारियों की उपस्थिति में गोधुली वेला में रावण का दहन किया जाएगा।

पोकरण. नगरपालिकापरिसर में तैयार होता रावण।