पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा रास में गूंजे माता के जयकारे

गरबा रास में गूंजे माता के जयकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर . शहरकी आरपी कॉलोनी में गरबा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। कार्यकर्ता रवि चंदेल ने बताया कि प्रतिदिन कॉलोनी परिसर में 8 से 10.30 बजे तक गरबा महोत्सव चलेगा। उद्घाटन के अवसर पर विशिष्ठ अतिथि दिनेशपालसिंह तथा मुख्य अतिथि सत्यनारायण चावडा थे। गौरव जैन, भंवर बिश्नोई भी उपस्थित थे। अतिथियों ने आयोजन समिति को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। चंदेल ने बताया कि पहले दिन 200 से अधिक युवक युवतियों ने गरबा रास कार्यक्रम को सफल बनाया।

पोकरण.नवरात्राके दौरान शहर में इन दिनों गरबा डांडिया नृत्य की धूम नवरात्रा के प्रथम दिन से प्रारभ हुई। रात को आठ बजे से लगाकर बारह बजे तक देवी प्रतिमा के आगे अनेक युवक-युवतियां एवं छोटे बच्चे देवी के भजनों पर नाचते गाते हुए नजर रहे हैं। गरबा डांडिया नृत्य के चलते पूरे शहर का वातावरण धर्ममय हो गया है। शहर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास जाटावास में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष काफी बड़े स्तर पर गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गरबा में युवक-युवतियां नन्हें-मुन्ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भाग ले रहे हैं।

शहर के विभिन्न मोहल्लों में गरबा डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दिन-ब-दिन रौनक बढ़ती ही जा रही है। पूरा पांडाल आठ बजे से लगाकर देर रात्रि तक खचाखच भरा रहता है। कई लोगों को डांडिया गरबा करने के लिए इंतजार तक करना पड़ रहा है।

शहर के भास्कर मोहल्ला, खटीकों का मोहल्ला, जाटावास, खींवज वास, मारूति नंदन सेवा सदन, रेलवे स्टेशन में हो रहे गरबा रास को देखने के लिए काफी सं या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।

जैसलमेर. आरपीकॉलोनी में गरबा महोत्सव की शुरुआत करते हुए।

जैसलमेर. गूंदीपाड़ा में चल रहा गरबा महोत्सव।