बाइक फिसलने से दंपति घायल
पोकरणसे सात किलोमीटर दूर अमरावति होटल के पास नेशनल हाइवे पर मोटरसाइकिल के सामने अचानक ऊंट आने के कारण हुई दुर्घटना में एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे स्थित अमरावति होटल के पास मोटरसाइकिल सवार पप्पू पुत्र गोपूराम सुथार (25) तथा गुड्डी प|ी पप्पू (20) दोनों निवासी देचू पोकरण की तरफ रहे थे। तभी मोटरसाइकिल के सामने ऊंट गया और बाइक फिसल गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपातकालीन सेवा 108 के ईएमटी नारायण तथा पायलट समसदीन ने घायलों को पोकरण अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।