- Hindi News
- 2 हजार 82 मैट्रिक टन गेहूं का आबंटन प्राप्त
2 हजार 82 मैट्रिक टन गेहूं का आबंटन प्राप्त
जैसलमेर. राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत (अंत्योदय परिवारों सहित) माह जनवरी से मार्च 2015 के लिए 2 हजार 82 मैट्रिक टन गेहूं का आबंटन प्राप्त हुआ है। डीएसओ महावीर प्रसाद व्यास ने आदेश जारी कर इस गेहूं का आबंटन जिले के थोक विक्रेताओं किया। जैसलमेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड जैसलमेर को 1 हजार 38 एवं पोकरण क्रय विक्रय सहकारी समिति को 1 हजार 44 मैट्रिक टन गेहूं का उप आबंटन किया गया है।