पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लेने की तिथि 10 से

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लेने की तिथि 10 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. जिलासमान परीक्षा माध्यमिक जैसलमेर के क्षेत्राधिकार के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2014-15 के प्रश्न पत्रों का वितरण 10 दिसंबर को किया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रेंवताराम बारूपाल ने बताया कि जैसलमेर क्षेत्र के संस्था प्रधानों को प्रश्न पत्रों का वितरण 10 दिसंबर को अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर एवं पोकरण क्षेत्र के संस्था प्रधानों को 11 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण वितरण केन्द्र पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था प्रधान स्वयं उपस्थित होकर प्रश्न पत्र प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य स्थिति में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को प्रमाणित हस्ताक्षर के साथ थे। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र प्राप्त करने के पश्चात प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी। परीक्षा 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक दो पारियों में आयोजित की जाएगी।