- Hindi News
- चतुर्थ क्रिकेट प्रतियोगिता की संबंधी बैठक आयोजित
चतुर्थ क्रिकेट प्रतियोगिता की संबंधी बैठक आयोजित
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
उपखंडक्षेत्र के ग्राम ओढाणिया में मेघवाल समाज द्वारा चतुर्थ क्रिकेट प्रतियोगिता के संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बैठक में आयोजनकर्ता लक्ष्मणराम मेघवाल ने बताया कि ओढाणिया गांव में 25 दिसंबर को मेघवाल समाज द्वारा चतुर्थ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में क्रिकेट प्रतियोगिता में इच्छुक टीम खिलाडिय़ों को आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमें प्रतियोगी के दो फोटो, जाति प्रमाण-पत्र मूल निवास लगाने के बाद में प्रतियोगी की एन्ट्री की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 13 सदस्यों की टीम की सूची देनी होगी। तथा प्रतियोगिता के सभी लीग मैच 15-15 ओवर के होंगे जिसमें 5 बोलर का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि एक बोलर ज्यादा से ज्यादा 3 ओवर फेंक सकता है।
प्रतियोगिता की टाई 21 दिसंबर को दोपहर एक बजे न्याति नोहरे में फेंकी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन प्रत्येक टीम अपनी प्रवेश शुल्क 1500 रुपए जमा करवानी होगी। यदि किसी टीम ने 21 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म की एन्ट्री नहीं करवाई तो वो टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए दो व्यक्तियों को नियुक्त किया गया तथा 21 दिसंबर से पहले-पहले खिलाड़ी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।