विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
पोकरण | क्षेत्रीयविधायक शैतानसिंह राठौड़ ने रविवार को उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों को दौरा कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। नगर महामंत्री मदनसिंह राजमथाई ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक रठौड़ा द्वारा रविवार को नोख, बीठे का गांव रामदेवरा, केरालिया सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की जनसमस्या सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर गांव में लंबे समय से चल रही पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सर्दियों में भी गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली चिकित्सा व्यवस्था लड़खड़ाने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह, पूर्व सरपंच उत्तमसिंह बोड़ाना, नोख सरपंच मगसिंह, जसवंतसिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।