पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच किलोमीटर तक सड़क रेत में हुई तब्दील

पांच किलोमीटर तक सड़क रेत में हुई तब्दील

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक) पदरोड़ा से इन्द्रानगर तक क्षतिग्रस्त हुई डामर सड़क

भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)

ग्रामपंचायत बाहरट का गांव के राजस्व गांव पदरोड़ा से इन्द्रानगर तक सड़क पर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण आए दिन इस मार्ग पर छोटी मोटी दुर्घटनाएं घटित हो रही है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी कानों में तेल डालकर सो रहा है।

निर्माणके बाद एक बार भी नहीं हुई मरम्मत

सार्वजनिकनिर्माण विभाग द्वारा 15 वर्ष पूर्व पदरोड़ा से इन्द्रानगर तक सड़क निर्माण करवाया गया लेकिन निर्माण के बाद भी एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण यह सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग पर कंकरीट भी उखड़ने के कारण इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर मिनटों का सफल घंटों में तय करना करना पड़ रहा है।

रेतकंकरीट में तब्दील हुई सड़क मार्ग

पदरोड़ासे इन्द्रानगर तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण करवाया गया था। लेकिन इस सड़क पर एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण यह सड़क रेत में तब्दील हो गई है और पूरे मार्ग पर कंकरीट पसरी हुई है। वहीं विभाग की उदासीनता के चलते इस मार्ग की सुध नहीं लेने के कारण यह सड़क रेत तब्दील होने से ग्रामीणों को यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

पांचकिलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त

सार्वजनिकनिर्माण विभाग द्वारा पांच किलोमीटर सड़क की मरम्मत नहीं करवाने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हे। वहीं इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों को यात्रा करने के लिए दुविधा हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह से कंकरीट उखड़ जाने के कारण यह मार्ग वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों द्वारा इस सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बाद भी इस ओर कोई अधिकारी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में सार्वजनिक निर्माण विभाग जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है।



^पदरोड़ासे इन्द्रानगर सड़क मार्ग पर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों सहित आमजन को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं घटित हो रही है। दीपारामगेंवा, जिला परिषद सदस्य, जैसलमेर।

^पदरोड़ासे इन्द्रानगर तक सड़क की मरम्मत करवाने के लिए उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया जा चुका है। इसकी स्वीकृति आते ही मरम्मत कार्य करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी। सुरेशकुमारएक्सईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग पोकरण

खबरें और भी हैं...