पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भादरिया माता मंदिर में भरा सप्तमी का मेला, उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़

भादरिया माता मंदिर में भरा सप्तमी का मेला, उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)

उपखंडके शक्तिपीठ भादरिया माता मंदिर में गुप्त नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का मेला भरा गया। नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर भादरिया माता के दरबार में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए। शनिवार की रात्रि में भादरिया मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

इस अवसर पर पोकरण, फलोदी, बाप, मोरानी, सतासर, डिडाणिसया, फलसूंड, खींचन, बाप, जैसलमेर सहित अनेक आस-पास गांवों के आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु देर रात्रि तक माता के दरबार में पहुंचते रहे। रविवार की रात्रि को श्रद्धालुओं द्वारा भादरिया माता के मंदिर को फूल मालाओं एवं आकर्षक रोशनी से सजाया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा पुराने मंदिर में भी आकर्षक रोशनी एवं फूल मालाओं से सजावट की गई।

पांचसौ से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ किए दर्शन

रविवारको सुबह 4 बजे से ही मंदिर के आगे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही जो सुबह 6 बजे तक भादरिया राय माता की आरती के समय तक लगी रही। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए दर्शनों के लिए मुख्य मंदिर के दो दरवाजे खोलकर भीड़ को नियंत्रित किया गया। महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग अलग लाइनों की व्यवस्था की गई तथा दानदाताओं के लिए भी अलग व्यवस्था की गई।

मंदिर समिति ने किया प्रदर्शनी का आयोजन

भादरियामंदिर परिसर में भादरिया द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में गुरूवार को फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मीरा प्रामाणिक जीवनी, जैसलमेर की लोक देविया, नोडल का राजवंश, राठौड़ों की कुलदेवी, जैसलमेर राज्य का राजनीतिक इतिहास, अकबर बीरबल का इतिहास, वीर बालक और बालिकाएं बनियों की कथाएं, बाबा रामदेव की प्रामाणिक जीवनी, राजस्थान की खुद बंदू जैसी कई फोटो एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं जमकर खरीदारी की।

मंदिर में दिनभर रही दर्शनार्थियों की भीड़

गुप्तनवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर भादरियाराय माता के मंदिर में रविवार को दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सप्तमी के अवसर पर मंदिर में परिसर में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। भादरिया में दिन भर दर्शनार्थियों ने माता के दरबार में पहुंचकर अमन चैन की खुशहाली की कामना की। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर समिति द्वारा सुबह 4 बजे से मंदिर का मुख्य द्वार खोलकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करने लिए अलग-अलग से व्यवस्था कर सुविधापूर्वक दर्शन करवाया गया।

शुभमुहूर्त में माता की हुई विधि विधान से पूजा अर्चना

गुप्तनवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर रविवार की सुबह लगभग 7 बजे करीब मंदिर स्थापित माता की प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। वहीं मंदिर में पंडित देवीप्रसाद सानिध्य में मंदिर पुजारी नंदकिशाेर शर्मा विनोद कुमार शर्मा, केशरसिंह (भोपजी) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंगल आरती के साथ माता के दरबार में मत्था टेकर देश में अमन चैन की खुशहाली की।

पोकरण (आंचलिक). गुप्त नवरात्रा की सप्तमी पर भादरिया माता में उमड़ा श्रद्धालुओं का हूजूम।

पोकरण (आंचलिक). भादरिया माता में दर्शनाें के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खबरें और भी हैं...