कोजराज को अध्यक्ष चुना
पोकरण (आंचलिक). राजकीयमाध्यमिक विद्यालय लोहारकी में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया।चुनाव अधिकारी भूपसिंह ने बताया कि बालसंसद के गठन के दौरान कोजराज को अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रकाश को सचिव, भैरूसिंह को कोषाध्यक्ष, वेदप्रकाश को खाद्य मंत्री, छगनसिंह को शिक्षामंत्री, केलूराम को खेल मंत्री, सुलोचना को सांस्कृतिक मंत्री, जितेन्द्र कुमार को वन मंत्री, राजेश को जल मंत्री तथा अमित को विज्ञान एवं स्वास्थ्य मंत्री चुना गया।