गाड़ी पलटने से दो युवक घायल
पोकरण. क्षेत्रके रामदेवरा गांव के पास रविवार की शाम को बिजली के पोल से भरी गाड़ी पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टाटा 407 गाड़ी पोकरण से फलोदी की तरफ जा रही थी। वहीं रामदेवरा के पास टायर फटने से गाड़ी असंतुलित होकर पलटी खा गई। जिसके कारण उसमें सवार राकेश पुत्र नंदीशाहु (18) तथा सूरज पुत्र मनोज ठाकुर (19) दोनों निवासी भाना विराल का होबली, जिला भरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 द्वारा पोकरण अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार कर गंभीर रूप से घायल राकेश को जोधपुर रैफर किया। इस दौरान विधायक शैतानसिंह राठौड़ सहित भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।