पांच जगहों पर भामाशाह शिविर आज
जैसलमेर. भामाशाहशिविरों के तहत 29 सितम्बर को नगर परिषद जैसलमेर के वार्ड संख्या 7 राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हार पाडा जैसलमेर, नगरपालिका पोकरण के वार्ड संख्या-4 छंगाणियो की बगीची में, पंचायत समिति जैसलमेर की ग्राम पंचायत मोकला के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, पंचायत समिति सम की ग्राम पंचायत कुण्डा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में तथा पंचायत समिति साकड़ा की ग्राम पंचायत लवा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में भामाशाह शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर मीना ने संबंधित ग्राम पंचायतों/वार्डवासियों से अनुरोध किया है कि उक्त शिविरों में आधार कार्ड /भामाशाह स्मार्ट कार्ड /राशन कार्डों में संशोधन /सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन संबंधी कार्य तथा परिवार की महिला मुखिया का शून्य बेलेंस पर बैंक मे खाता खोलना आदि कार्य शिविर के दौरान ही किए जाएंगे।