पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को शिक्षा पर अधिक जोर देना चाहिए

युवाओं को शिक्षा पर अधिक जोर देना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरसागरमाली समाज के नवयुवक मण्डल के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया। अमरसागर में बड़ाबाग रोड कॉॅलोनी सभा भवन देवी मंदिर के पास नवयुवक मण्डल कार्यालय का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ विधायक छोटूसिंह, पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी देवी, नायब तहसीलदार एवं माली समाज के नेता आईदान माली ने किया। विधायक छोटूसिंह ने संस्थान के नवयुवक मण्डल को धन्यवाद देतेे हुए कहा कि इस तरह की पहली बार नवयुवक मण्डल द्वारा एक विकास की भागीदारी में शुरूआत की हैं। नवयुवक मण्डल को शिक्षा पर जोर देना चाहिए एवं गांव के विकास में अपनी पूरी भागीदारी निभानी चाहिए। भाटी ने कहा कि इसी गांव का निवासी होने के नाते मेरी इस गांव में विकास में हर संभव सहयोग दूंगा। युवा माली समाज समिति के समारोह में पोकरण अध्यक्षा छोटेश्वरी देवी, नायब तहसीलदार आईदान पंवार, नगर परिषद के सहायक अभियन्ता जयसिंह परिहार, महात्मा ज्योतिबा फुले के प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल माली, माली समाज के अध्यक्ष भगवानसिंह परिहार, पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष देवकाराम माली, महात्मा ज्योतिबा फुले के अध्यक्ष मेघराज परिहार, पोकरण माली समाज संस्थान के अध्यक्ष हंसराज सौलंकी आदि ने अपने-अपने विचार रखकर युवा माली समाज के नवयुवक मण्डल की पूरी कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष घनश्याम परिहार, सचिव रूपाराम सोलंकी, महामंत्री हुकमाराम, सचिव प्रकाश सोलंकी, प्रेम पंवार, पूर्व कोऑपरेटिव के अध्यक्ष तोलाराम माली, गोरधनराम, बिहारीलाल, हेतूराम, लक्ष्मण, हुकमाराम, डूंगराराम, रावताराम, केसराराम, पदमाराम, दीनाराम किशनघाट, मूलाराम बड़ाबाग, अरजनराम किशनघाट, रूपाराम, दीनदयाल सोलंकी बड़ाबाग आदि सैकड़ों की संख्या मेंू उपस्थित थे। मंच का संचालन चुन्नीलाल पंवार ने किया।

जैसलमेर. मालीनवयुवक मंडल के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह और उद्धाटन पर अभिनंदन करते हुए।