पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम रास्ते को खुलवाने की मांग

आम रास्ते को खुलवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजासरगांव के चुतरसिंह ने मु यमंत्री को ज्ञापन भेज अजासर से ताड़ाना के लिए आम रास्ते को खुलवाने के लिए पटवारी द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने शिकायतकर्ताओं से बयान नहीं लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि अजासर से ताड़ाना ग्राम पंचायत आने जाने के आम रास्ते में अतिक्रमण करते हुए ग्वार की बिंजाई कर रखी है। यह कार्य लगभग तीन वर्षों से किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने एवं मवेशियों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी अधिकारी आते हैं और अतिक्रमणकारियों से मिलकर उनके हस्ताक्षर करवाकर चले जाते हैं। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। उन्होंने मांग की है कि भविष्य में जांच अधिकारी को पाबंद किया जाए कि शिकायतकर्ता ग्रामीणों को साथ में रखकर आम रास्ते की पैमाइश कर खोला जाए। मार्ग में बोई ग्वार की फसल को मौके से हटाकर पत्थर लगाकर आम रास्ते को खोला जाए।