पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरवासियों को मिलेगी मीठे पानी की सौगात

शहरवासियों को मिलेगी मीठे पानी की सौगात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे पांच किलोमीटर दूर बीलिया गांव में बने पोकरण फलसूंड बालोतरा सिवाना पेयजल योजना को बने भले ही लगभग आठ माह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक शहरवासियों को मीठा पानी पीने को नहीं मिल रहा था।

बीलिया गांव में बने लिफ्ट परियोजना में लगभग आठ माह पहले ही नहर के पानी की आवक शुरू हो गई लेकिन उसके बाद भी शहरवासियों की मीठे पानी की मुराद पूरी नहीं हो पाई। जिसके देखते हुए जलदाय विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई। लेकिन उससे भी शहरवासियों को पर्याप्त मीठा पानी नहीं मिल रहा था। ऐसे में लिफ्ट योजना द्वारा पूर्व में दिए गए ठेकेदार को कार्य चालू करने के लिए पाबंद करने पर हाल ही में कार्य शुरू किया गया है। जिससे शहरवासियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है।

मिलाजुलामिलता था पिने का पानी

जलदायविभाग द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था से शहरवासियों को पर्याप्त मात्रा में मीठा पानीं मिलता था। जिसके कारण विभागीय अधिकारियों द्वारा पेयजल सप्लाई को सुचारू करने के लिए नहर के पानी के साथ साथ गोमट तथा कलाऊ के पानी को मिलाकर पानी की सप्लाई करनी पड़ती थी। ऐसे में तो पानी के स्वाद में कोई परिवर्तन आता है और ही उसकी उपयोगिता में। मीठे पानी की व्यवस्था आमजन के लिए पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को नहर के पानी का इंतजार है।

बिछगई पाइप लाइनें

लिफ्टयोजना के अधिकारियों ने बताया कि नहर के मीठे पानी की सप्लाई शहर में करने के लिए चल रहे कार्य में लगभग सभी पाइप लाइनें बिछ चुकी है। इस कार्य में मात्र कुछ जगहों पर ज्वाइंट का कार्य ही बाकी है। उसके बाद लि योजना में पंपिंग हाउस में पानी की सप्लाई को सुचारू करने का कार्य बाकी है जो कि दीपावली तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोकरण तक पानी पहुंचाने का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही शहरवासियों को मीठा पानी मिलेगा।

दीपावलीतक संभव

अधिकारियोंने बताया कि पंपिंग हाउस तथा अन्य कार्य को पूर्ण करने में लगभग दस से पन्द्रह दिन और लग जाएंगे। जिसके बाद पाइप लाइन की टेस्टिंग की जाएगी तथा दीपावली त्योहार तक आमजन को मीठा पानी सुलभ करवा दिया जाएगा।

^पोकरणलिफ्ट योजना से पाइप लाइन का कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जल्द ही इस पाइप लाइन का सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। दीपावली त्योहार तक शहरवासियों को