पाली हत्याकांड की निंदा की
पाली हत्याकांड की निंदा की
जैसलमेर. स्वर्णकारसंघ जैसलमेर ने पाली में सोने चांदी के व्यापारी की हुई हत्या के मामले में घोर निंदा की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पाली में हुए गोलीकांड में दीपक सोनी की मौत हो गई थी। संघ के कृष्णगोपाल सोनी, हरिशंकर सोनी, बबलू सोनी, राधेश्याम सोनी, कमलेश सोनी, दिनेश सोनी, मोहन सोनी आदि ने इस गोली कांड की निंदा करते हुए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की है।
सातदिवसीय शिविर 20 को
पोकरण. शहरके राजकीय महाविद्यालय पोकरण में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में पंजीकृत सभी स्वयंसेवकों द्वारा 20 दिसंबर से 206 दिसंबर तक शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी कैलाश दान रतनू ने बताया कि महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवक 18 दिसंबर तक महाविद्यालय के व्या यता को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक महाविद्यालय पहुंचकर अपना नाम पंजीकृत करवा सकते है।
बिजलीचोरी के मुकदमे दर्ज
जैसलमेर. बिजलीचोरी निरोधक थाने में शनिवार को चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए। एक्सईएन विजिलेंस बाड़मेर सुखदेव दैया ने अकबर खां पुत्र लालू खां दुर्जनसिंह पुत्र राजूसिंह निवासी फतेहगढ़, गुलाम मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद निवासी देवीकोट, सुगना कंवर निवासी आरपी कॉलोनी सवाईसिंह के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी तेजाराम ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की।
मालामहोत्सव आज
जैसलमेर. श्रीकुशल दर्शन मित्र मंडल बाड़मेर के तत्वावधान में साध्वी सौम्यगुणा की पावन निश्रा में आयोजित छरी पालित संघ का तीर्थ माला महोत्सव रविवार को लौद्रवा में होगा। प्रवक्ता महेन्द्र भाई बापना ने बताया कि इस तीर्थ माला के मुख्य अतिथि जैसलमेर जिला न्यायालय के न्यायाधीश गजेन्द्रसिंह समारोह की अध्यक्षता बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथि बाड़मेर नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह भंसाली, बरमसर ट्रस्ट के अध्यक्ष दानमल डुंगरवाल होंगे।