- Hindi News
- कांग्रेस ने सरकार के विरोध में निकाला जुलूस
कांग्रेस ने सरकार के विरोध में निकाला जुलूस
जैसलमेर. कांग्रेसकमेटी ने भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नीति रीति के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। साथ ही कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भिजवाया। ज्ञापन में जैसलमेर उपखण्ड में कम मात्रा में पशु शिविर खोलने एवं पोकरण, भणियाणा में एक भी शिविर नहीं खोले जाने। जिले में पेयजल की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी त्राहि-त्राहि मची हुई हैं इस संदर्भ में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पानी का भारी संकट बनता जा रहा हैं। इसी तरह जिले में बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई हैं मगर संबंधित विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिससे आमजन परेशान हो रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार देना तो दूर की बात हैं विभिन्न विभागों में संविदा पर लगे संविदा कर्मियों को राज्य सरकार ने हटा दिया जैसे पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में लगे मनरेगा के हजारों कर्मचारियों को सरकार ने हटाकर बेरोजगार कर दिया विधार्थी मित्रों को हटा दिया गया शिक्षा सहयोगी, चिकित्सालयों में लगे मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना में लगे सैकड़ों युवाओं को हटाकर बेरोजगार कर दिया। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के उपनिवेशन क्षेत्र में जैसलमेर जिले के नोख से नाचना, मोहनगढ, रामगढ़, खुईयाला, बांधा, सम, गुंजनगढ क्षेत्र में किसान पिछले एक वर्ष से पानी को तरस रहे हैं समय पर प्रर्याप्त मात्रा में पानी किसानों को नहीं मिल रहा बारीबंदी का कार्य भी नियमानुसार नहीं हो रहा केन्द्र तथा राज्य में भाजपा सरकार के साथ ही पंजाब में भी भाजपा के सहयोगी दल अकाली दल का शाासन हैं फिर भी राज्य के हिस्से का पानी प्रर्याप्त मात्रा में राज्य को नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री शहरी बीपीएल आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना, पैंशन योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क पशुधन दवा वितरण योजना, किसानों के लिए बिना ब्याज के ऋण वितरण, खाद्य सुरक्षा के तहत एक, दो तीन रुपए किलों अनाज उपलब्ध करवाना प्रत्येक परिवार को 25 किलों अनाज उपलब्ध करवाने की योजना के साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाएं ब