पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयमित जीवन जीने वाले व्यक्ति को मिलता है मोक्ष : कृष्ण मुरारी

संयमित जीवन जीने वाले व्यक्ति को मिलता है मोक्ष : कृष्ण मुरारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में छंगाणियों की बगेची में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन कथा वाचक कृष्ण मुरारी ने भागवत के दौरान सुदामा चरित्र एवं भगवान दतात्रेय द्वारा ज्ञान अर्जित करने के लिए बनाए गए 24 गुरुओं से मिली शिक्षा पर विस्तार पूर्वक प्रवचन दिए। कथा सप्ताह में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को बोधित करते हुए कृष्ण मुरारी बोहरा ने कहा कि गृहस्थाश्रम में रहकर भी नियमों का पालन कर जीवन जीने वाले लोगों का मोक्ष होता है। उन्होंने कहा कि हालांकि समाज में संत सबके लिए पूजनीय एवं श्रद्धा का केन्द्र होते है मगर गृहस्थ जीवन जीने वाला व्यक्ति यदि महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलकर गर्भस्थ धर्म का पालन करता है तो वह संत से भी महान है। उन्होंने भागवत महापुराण को विश्व का अद्वितीय ग्रंथ बताते हुए कहा कि भागवत के 18 हजार श्लोक है इनमें से प्रत्येक श्लोक के एक एक शब्द को समझने के लिए समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संस्कार युक्त जीवन जीता है वह जीवन में कभी कष्ट नहीं पा सकता।