पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यालय में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज

कार्यालय में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. स्थानीयपुलिस थाना में बुधवार की शाम को धूड़सर सोलर प्लांट स्थित कंपनी के कार्यालय में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धूड़सर सोलर प्लांट स्थित सिराज कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर रोहित कुमार पुत्र बालकिशन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह बुधवार की दोपहर 1 बजे धूड़सर प्लांट स्थित कार्यालय में बैठा था। तभी पप्पसिंह पुत्र सवाईसिंह, जसवंतसिंह पुत्र तेजसिंह, जोगराजसिंह पुत्र मगसिंह निवासी झलारिया जबरदस्ती कार्यालय में घुसे शराब के पैसे मांगे। मेरे द्वारा पैसे नहीं देने पर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।