ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
गतदिनों एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत कृष्णकांत कुटृटी द्वारा की गई ठगी प्रकरण के शिकार हुए लोगों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फरार कुट्टी को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ठगी के शिकार हुए शहरवासियों ने बताया कि पोकरण के निजी विद्यालय का प्रधानाचार्य कुट्टी गत 20 अगस्त 2014 को स्थानीय नागरिकों से ठगी करके फरार है। जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बावजूद भी आज दिन तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है तथा विद्यालय की तरफ से भी उसे खोजने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने ने बताया कि निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहते हुए कुटृटी ने विद्यालय की पहचान के आधार पर स्थानीय नागरिकों से मेलजोल बढ़ाया एवं उन्हें सूखे मेवे के व्यापार में लाभ लालच देकर लोगों से लाखों रुपयों की ठगी कर रातोंरात फरार हो गया। इस संबंध में 28 अगस्त 2014 को पोकरण थाने में मामला भी दर्ज करवाया। लेकिन आज दिन तक पुलिस प्रशासन ठगी प्रकरण के अभियुक्त को पकडऩे में नाकाम रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर ठगी प्रकरण के शिकार अशोक छंगाणी, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश निम्बली, गोपाल जोशी, जुगलकिशोर दाधीच, फरसुराम जुईया, मुकेश जोशी, जसराज, शिवकरण, भवानी व्यास, प्रमोद राठी, तुलछाराम, श्यामसुन्दर, चुतर्भुज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पोकरण. निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा की गई धोखाधडी के खिलाफनायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते शहरवासी।