- Hindi News
- विधिक चेतना के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं
विधिक चेतना के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं
सरस्वतीशिक्षण संस्थान की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को विधिक चेतना अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गा।
कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि प्रधानाचार्य कन्हैयालाल छंगाणी के निर्देशन में कन्या भू्रण हत्या विषय पर निबंध, महिलाओं के अधिकार धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध विषय पर वाद विवाद तथा पर्यावरण एवं वन संरक्षण तथा सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में दमयंती चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकेश चांडक महेन्द्र जीनगर ने द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता में बीना चारण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशाल पुरोहित शहजाद हुसैन ने द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में महेन्द्र पंवार ने प्रथम, वैभव छंगाणी ने द्वितीय तथा उर्मिला जुईया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राउमावि लोहारकी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर के आदेशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागृति के लिए निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्याम सुंदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुलोचना ने द्वितीय तथा कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में रक्षा रावलोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अरुणा ने द्वितीय तथा गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में दीपेन्द्रसिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मंझनाराम ने द्वितीय तथा सुमेरसिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।