नोडल अधिकारियों की बैठक कल
पोकरण. ब्लॉकसांकड़ा के अधीन संचालित समस्त राउप्रावि, राप्रावि विद्यालय के नोडल अधिकारियों की मासिक बैठक 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चैनसुख पुरोहित ने बताया कि बैठक में समस्त नोडल अधिकारी अपनी उपस्थित अनिवार्य रूप से देंगे तथा बैठक में पोषाहार, नामांकन, मासिक उपस्थिति, प्रतिनियुक्ति निरस्त करने के बाद मूल विद्यालय कार्यग्रहण सूचना, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक मांग पत्र संकलित नोडलवार, निजी विद्यालय की फीस निर्धारण प्रपत्र मासिक सूचना, आयरन टेबलेट से संबंधित तथा अन्य मासिक सूचनाएं आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए।