- Hindi News
- राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम को दिया प्रशिक्षण
राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम को दिया प्रशिक्षण
क्षेत्रके रामावि ओढाणिया में 11 सितंबर से 16 सितंबर तक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों की टीम को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाध्यापक शिविराधिपति नरेन्द्रसिंह चारण ने बताया कि प्रशिक्षक हरिराम एवं रामनिवास विश्नोई के निर्देशन में रामावि ओढाणिया, भागू का गांव, राउमावि चांधन के बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही राउमावि महावीरजी करौली में होने वाली 59 वीं राज्य स्तरीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जैसलमेर की टीम का चयन किया गया। यह टीम टूर्नामेंट स्थल करौली के लिए रवाना होगी।