पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामरसोड़े का समापन समारोह 24 को

रामरसोड़े का समापन समारोह 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक). चामुंडामाता मंदिर में 24 सितंबर को माली समाज द्वारा रामरसोड़े का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी हंसराज सोलंकी ने बताया कि बाबा भादवा मेले के दौरान माली समाज नगरपालिकाध्यक्ष छोटेश्वरी आईदान माली द्वारा शुरू किए गए रामरसोड़े समापन समारोह रखा गया है। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने तथा सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को भणियाणा नायब तहसीलदार आईदान पंवार नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी माली द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ माली समाज के सभी पंचपतियों का भी सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह को सफल संचालन के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि समारोह में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील की।