पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉल्टेज समस्या को लेकर किसानों का जीएसएस पर विरोध प्रदर्शन

वॉल्टेज समस्या को लेकर किसानों का जीएसएस पर विरोध प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण(आंचलिक)

ग्रामपंचायत छायण के किसानों ने बुधवार को छायण जीएसएस के आगे विरोध प्रदर्शन कर डिस्कॉम के खिलाफ नारेबाजी की।

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कंवराजसिंह सोलंकी ने बताया कि छायण जीएसएस पर वॉल्टेज नहीं आने के कारण किसानों के नलकूप बंद पड़े है तथा पिछले 20-25 दिनों से डिस्कॉम के अधिकारियों को लिखित मौखिक रूप से सूचित करने के बाद भी जीएसएस पर वॉल्टेज नहीं देने के कारण किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि वॉल्टेज कम होने के कारण नलकूप में लगी मोटरे जलने के कगार पर पहुंच रही है तथा किसानों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जीएसएस पर दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगे हुए है लेकिन 24 घंटे एक ही ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जा रही है। जिसके कारण सौ से दो सौ वॉल्टेज आने के कारण कई बार ट्रांसफार्मर भी जल जाता है। उन्होंने बताया कि कम बरसात होने कम वॉल्टेज के कारण नलकूप नहीं चलने के कारण खेतों नलकूपों पर खड़ी फसल दिनों दिन खराब हो रही हे। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डिस्कॉम के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर किसानों की मांग की सुनी तथा अधिकारियों ने किसानों की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया तथा जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया।

इसी के साथ उन्होंने बताया कि नल ग्रुप कनेक्शन की लगभग तीस चालीस सामान्य फाइलें 6 माह पूर्व निकाली गई थी तथा सभी फाइलों को किसानों द्वारा लाखों रुपए के डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद भी आज तक बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा डिमांड राशि जमा करवाने के लिए सेठ साहूकारों से ब्याज पर लेकर डिमांड भरा गया उसके बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं देने के कारण किसान इन दिनों बहुत चिंतित हो रहे है।

उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व भरे गए डिमांड नोटिस के बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया तो क्षेत्र के किसान आंदोलन करने के लिए उतारू होंगे तथा इसकी जि मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रयागसिंह, रावल सोनी, प्रेमाराम, मेदसिंह, भोजाराम सहित कई किसानों के हस्ताक्षर थे।