- Hindi News
- प्रियंका सूंडिया का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन
प्रियंका सूंडिया का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन
पोकरण. करणीविद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियंका सूंडिया ने 59 वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी खो खो प्रतियोगिता में खेलने के पश्चात राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर शहर में खुशी की लहर छा गई। विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक घनश्याम माल ने बताया कि इस विद्यालय के तीन छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस चयनित बालिका प्रशिक्षण शिविर के पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्थल करीमनगर में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। बालिका के चयनित होने पर विद्यालय परिवार अभिभावकों को बधाइयां दी जा रही है। इस प्रकार खेल प्रतिभाओं के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जिले के लिए गौरव की बात है।