विद्यालय में दो माह से खराब पड़ा हैडपंप
पोकरण (आंचलिक). ग्रामबड़ली मांडा स्थित राप्रावि में पिछले दो माह से हैडपंप खराब होने के कारण विद्यार्थियों सहित अध्यापकों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय के अध्यापक अखेराज माली ने बताया कि विद्यालय में पिछले दो माह से हैडपंप खराब होने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा इधर-उधर पानी की व्यवस्था कर विद्यार्थियों को पानी पिलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हैडपंप ठीक करने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार सूचित किया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण विद्यालय में दो माह से खराब पड़ा हैडपंप ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने के बताया कि पानी के अभाव में विद्यार्थियों सहित अध्यापकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।