डॉ. गुप्ता ने संभाला चार्ज
पोकरण. शहरस्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ब्लॉक सीएचओ का चार्ज संभाला। पूर्व ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद याकूब से चार्ज लिया तथा याकूब से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने चार्ज लेने के बाद ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय में जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्मिकों को समय पर कार्य करने करने निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को समय पर उपस्थित होकर अपने कार्य संपादित करने तथा एएनएम को समय पर दवाईयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।