- Hindi News
- श्यामपुरा सड़क मार्ग को सुचारू करवाने की मांग
श्यामपुरा सड़क मार्ग को सुचारू करवाने की मांग
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
ग्रामपंचायत मानासर के राजस्व गांव भोमपुरा से श्यामपुरा जाने वाला सड़क मार्ग सार संभाल के अभाव में बिखरने लगी है।
स्थानीय ग्रामीण ठाकर गंगासिंह जोधा ने बताया कि श्यामपुरा जाने वाले मार्ग का निर्माण लगभग दो वर्ष पूर्व करवाया था लेकिन दो वर्ष में ही यह सड़क बिखरने लगी है। जिसके कारण राहगीरों वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बिखरे होने के कारण दिनभर हवा के कारण रेत उड़ती रहती है तथा सड़क में दो दो फुट चौड़े गड्ढे हो गए हैं तथा जगह जगह रेत आने के कारण वाहन चालकों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क की कोई मर मत नहीं की गई है जिसके यहां पर चलने वाली बस छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग का 5 किलोमीटर तक का निर्माण किया गया था लेकिन आज इस पांच किलोमीटर तक का सफर तय करने में आधा घंटा लग जाता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग पर जोधपुर-बालोतरा, खोखसर परेऊ चलने वाले वाहनों का आवागमन रहने के कारण यहां पर भारी वाहन भी चलते हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग को सुचारू बनाकर आम राहगीरों वाहन चालकों को राहत पहुंचाई जाए।