पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाल के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहा आंगनवाडी केन्द्र

संभाल के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहा आंगनवाडी केन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

ग्रामपंचायत डिडाणिया स्थित केरावा मार्ग पर बना आंगनवाडी केन्द्र सार संभाल नहीं होने के कारण दिनों दिन क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 75 हजार की लागत से इस भवन का निर्माण करवाया गया था। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा देखभाल नहीं करने के कारण यह भवन क्षतिग्रस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। ग्राम पंचायत की सारसंभाल के अभाव में आंगनवाडी केन्द्र की चार दीवारी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देकर इस केन्द्र की मर मत करवाने के लिए मांग की है लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण यह भवन आज दिनांक तक क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा सरपंच एवं ग्रामसेवक को भवन की मर मत करने के संबंध में कई बार अवगत करवाने के बाद भी भवन की मर मत नहीं की जा रही है।