पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण क्षेत्रों मेें धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक कैरीबेग्स का प्रयोग

ग्रामीण क्षेत्रों मेें धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक कैरीबेग्स का प्रयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

प्लास्टिककैरीबैग पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध लगे हुए एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसका कोई असर नहीं दिखाई देर हो है। जिसके चलते गांवों में धड़ल्ले से प्लास्टिक करी बैग्स का उपयोग हो रहा है।

राज्य सरकार के आदेशों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ रही है। लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

अभियानचलाकर आदेशों की कर रहे इतिश्री

राज्यसरकार द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा अभिमान चलाकर प्लास्टिक को जब्त कर आदेशों की इतिश्री कर दी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कैरीबैग्स का धड़ल्ले से उपयोग किया रहा है तथा प्रशासन द्वारा तो दुकानदारों को पाबंद किया जा रहा है ही प्लास्टिक कैरीबैग्स का उपयोग करने करने वालो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दो-तीन बार अभियान चलाकर दुकानदारों को प्लास्टिक का उपयोग करने की हिदायत देकर आदेशों की इतिश्री कर रहे है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई

ग्रामीणोंने बताया कि दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग किए जाने के कारण सरकार के आदेशों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ रही है। क्षेत्र में जहां देखो वहां प्लास्टिक का कचरा बिखरा हुआ नजर रहा है। गांवों में किराणा व्यापारी, ठेले वाले तथा सब्जी विक्रेताओं द्वारा खुलेआम इसका प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्लास्टिक प्रतिबंध के समय प्रशासन की ओर से दुकानदारों को कैरीबैग का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई थी। उसके बाद भी प्रशासन द्वारा इस संबंध ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

^ग्रामीणक्षेत्रों में प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस संबंध ठोस कदम नहीं उठाने के कारण दुकानदारों, व्यापारियों, हाथठेलों वाले लोगों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है तथा प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। राणारामपंवार, फलसूंड

^ग्रामीणक्षेत्रों में प्लास्टिक प्रतिबंध रखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के ग्रामसेवकों को पाबंद किया गया तथा प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों , व्यापारियों, हाथठेलों वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए