आज लगेंगे चार भामाशाह शिविर
जैसलमेर. भामाशाहयोजना अन्तर्गत जिले में सोमवार को चार स्थानों पर भामाशाह शिविर लगेंगे। जिला भामाशाह अधिकारी डाॅ. बृजलाल मीना ने बताया कि जैसलमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 पुराना अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवालों का बास, जैसलमेर, पंचायत समिति जैसलमेर की ग्राम पंचायत चांधन के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, पंचायत समिति सम की ग्राम पंचायत रासला के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में एवं पोकरण नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 अन्तर्गत भीलों का सभा भवन, भवानीपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। 16 दिसम्बर से पंचायत समिति सांकड़ा की ग्राम पंचायत भणियाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन होगा। जिसमें आधार नामाकंन के साथ साथ ग्रामवासियों/वार्डवासियों का भामाशाह नामांकन किया जाएगा।