पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. वर्तमानसरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन एवं जिला सूचना जन सम्पर्क कार्यालय जैसलमेर के तत्वावधान में सोमवार को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में ‘‘नई दिशा नया राजस्थान आओ साथ चले....‘‘ विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस विकास प्रदर्शनी का सोमवार को दोपहर 12.30 बजे डीआरडीए सभागार में कलेक्टर एन.एल मीना, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़ विधिवत उद्घाटन करेंगे। सहायक जनसम्पर्क अधिकारी ईश्वरदान कविया ने बताया कि इस प्रदर्शनी में वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल से संबंधित विकास उपलब्धियों के साथ ही जिले के विकास उपलब्धियों संबंधित रंगीन छाया चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। यह प्रदर्शनी 17 दिसंबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी।