बैंक का ताला तोड़ चार कंप्यूटर चुराए
कस्बेमें स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के ताले तोड़कर शनिवार रात अज्ञात चोर कम्प्यूटर चुराकर ले गए। रविवार को बैं के ताले टूटे होने की सूचना ग्रामीणों ने बैंक के केशियर को दी। केशियर ने बैंक पहंुचकर देखा तो कम्प्यूटर गायब थे और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। जिस पर पुलिस थाना फलसूंड को सूचना दी गई और पुलिस उप अधीक्षक धीमाराम विश्नोई एएसआई भंवरसिंह ने मौके पर पहंुचकर मौका मुआयना किया।
बैंकपरिसर को खंगाला : चोरोंने मुख्य गेट का ताला लोहे के सरिये से तोड़कर बैंक में प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने बैंक को पूरी तरह से खंगाला और दस्तावेज फाइलें इधर उधर बिखेर दी। चोरों ने बैंक के अन्य कक्षों को भी खंगला लेकिन पैसों वाली अलमारी तक नहीं पहुंच पाए। जिससे लाखों रुपए की चोरी होने से बच गई। ऐसे में चोर बैंक के चार कम्प्यूटर चुराकर ले गए।
दूसरीबार सेंधमारी
कस्बेकी राजस्थान मरूधरा ग्रामीण के गत वर्ष भी ताले टूटे थे। उस दौरान चोरों ने तिजोरी से छेड़छाड़ की थी लेकिन उसे खोलने में नाकाम रहे थे। वहीं इसी वर्ष भणियाणा बैंक के भी ताले तोड़कर कम्प्यूटर चोरी किया गया था और तिजोरी तोड़ने की कोशिश नाकाम रही थी।
राम भरोसे बैंक
बैंकप्रबंधन द्वारा बैंक में तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ना ही चौकीदार। प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का लेन देने करने वाली ये बैंके सुरक्षा के नाम पर उदासीन नजर रही है।
^बैंकके ताले तोड़कर चार कम्प्यूटर चोरी किए गए हैं। इस संबंध में फलसूंड थाने में रिपोर्ट दे दी गई है। लोकेशमीणा, केशियर
^पुलिसद्वारा मौका मुअायना कर लिया गया है। मोबाइल टावरों की कॉल डिटेल एवं संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। शीघ्र ही चोरों तक पहंुचने का प्रयास किया जाएगा। धीमारामविश्नोई, डिप्टी,पोकरण