पूनमाराम की ढाणी में पेयजल संकट
पोकरण. ग्रामपंचायत डीडाणिया में स्थित पूनमाराम भील की ढाणी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में पिछले कई समय से पेयजल, सड़क तथा बिजली की व्यवस्था नही होने से ढाणीवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में कानाराम चौधरी ने बताया कि ढाणी में मूल रूप से पेयजल की सूविधा नही होने से ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है तथा लगभग दो किमी से पीने का पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।