- Hindi News
- आरजेएस टॉपर चौधरी का स्वागत समारोह आयोजित
आरजेएस टॉपर चौधरी का स्वागत समारोह आयोजित
ग्रामपंचायत रातडिया स्थित एम.आर.पब्लिक स्कूल में शनिवार को आजेएस टॉपर मदनसिंह चौधरी का विद्यार्थियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मुख्य अतििथ के रूप में मदन चौधरी के साथ अध्यक्षता सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य खेमराज माली ने की।
स्वागत समारोह के दौरान आरजेएस मदनसिंह चौधरी ने उपस्थित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंेने कहा कि बच्चों का सच्चा साथी शिक्षा है जो उनके हर क्षेत्र में उनका साथ देती है। शिक्षा के साथ साथ बच्चों को भौतिक ज्ञान भी होना अतिआवश्यक है। जिसके कारण उन्हें कभी भी किसी भी क्षेत्र में परेशानी नहीं होगी। स्वागत समारोह के दौरान गांव के व्यक्ति प्रहलादसिंह जाखड़, चूनाराम, मगसिंह राजपुराेहित, राणीदान मूंडरा, मोहनलाल सोनी, मानाराम जाणी, पप्पाराम, सवाईराम गोदारा, आसूराम जाखड़, कानाराम, जूंझाराम तथा व्यवस्थापक भूराराम चौधरी साथ में थे। कार्यक्रम में मंचसंचालन मिठूसिंह देवड़ा ने किया।