- Hindi News
- मंगलयान के मंगल की कक्षा में पहुंचने पर आतिशबाजी
मंगलयान के मंगल की कक्षा में पहुंचने पर आतिशबाजी
भारतीयअंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से मंगलयान में मंगलग्रह की कक्षा में प्रवेश करने की खुशी में स्थानीय राउमावि के विद्यार्थियों ने रैली निकाली एवं जमकर आतिशबाजी की।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य लूणकरण सुथार ने बताया कि इसरो संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा मंगल अभियान को सफलता पूर्वक अंजाम दिए जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों एवं वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए अपील की गई कि देश की इस उपलब्धि पर विद्यालयों में उत्सव मनाया जाए। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाए। इसी के तहत विद्यार्थियों ने विद्यालय के शिक्षक तेजसिंह, चंदनसिंह, तखतसिंह, अशोक कुमार, देवीप्रसाद, शिवदयाल, मानाराम, ईशाक मोहम्मद, दिनेश कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली विद्यालय से जयनारायण व्यास सर्किल, पंचायत समिति, सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची। गांधी चौक में अतिशबाजी करने के पश्चात विद्यार्थी गुराणियों की गली से राजकीय अस्पताल होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचे। इससे पूर्व विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया एवं व्याख्याता हेमशंकर जोशी, विष्णु कुमार छंगाणी, मोहनलाल लीलड़, भैरूसिंह, मोहनलाल पालीवाल ने मंगलयान के अभियान एवं इस वैज्ञानिक उपलब्धि की जानकारी दी।