- Hindi News
- जैसलमेर. स्वच्छराजस्थान अभियान के तहत नगर परिषद ने अभियान चलाकर
जैसलमेर. स्वच्छराजस्थान अभियान के तहत नगर परिषद ने अभियान चलाकर
जैसलमेर. स्वच्छराजस्थान अभियान के तहत नगर परिषद ने अभियान चलाकर 15 किलो पॉलिथीन कैरी बेग्स जब्त किए। एसडीएम जीआर वैष्णव आयुक्त झबरसिंह के नेतृत्व में सब्जी मंडी गोपा चौक, पंसारी बाजार, अमरसागर प्रोल के बाहर, हनुमान चौराहा, ग्रामीण बस स्टैंड क्षेत्र में अभियान चलाकर 15 किलो पॉलिथीन कैरी बेग जब्त किए। साथ ही दुर्ग की 100 मीटर परिधि में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों का रुकवाकर सामान जब्त कर निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद किया। अभियान में जैसलमेर पटवारी, अतिक्रमण दल के सदस्य, रविन्द्र ओटवाल, भगवानदास सेवक, द्वारकाप्रसाद श्रीमाली, भंवरलाल शामिल थे।
पोकरणमें भी 15 किलो प्लास्टिक जब्त की
पोकरण.शहरमें धडल्ले से चल रहे प्लास्टिक कैरीबैग्स जब्त को लेकर मंगलवार को नगरपालिका प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर 15 किलोग्राम प्लास्टिक कैरीबैग्स जब्त किया गया तथा दुकानदारों को हिदायत दी गई।
नगरपालिका ईओ सुनील कुमार बोड़ा ने बताया कि जिला कलेक्टर स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में मंगलवार को दो टीमों को गठन किया गया। जिसमें जे. पी. ओझा घनश्याम छंगाणी को प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने मंगलवार को जयनारायण सर्किल से मदरसा तक आने वाले दुकानों पर दुकानदारों से प्लास्टिक कैरीबैग्स जब्त किए गए।
इसी के साथ जयनारायण व्यास सर्किल से सुभाष चौक, किला रोड़, गांधी चौक, सदर बाजार में अभियान चलाकर प्लास्टिक कैरीबैग्स को जब्त किया। उन्होंने दुकानदारों व्यापारियों को प्लास्टिक कैरीबैग्स का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।