- Hindi News
- राजस्थान स्वच्छता सप्ताह के तहत संगोष्ठी आयोजित
राजस्थान स्वच्छता सप्ताह के तहत संगोष्ठी आयोजित
पोकरण (आंचलिक). ग्रामपंचायत ऊंजला के राजस्व गांव बड़ली चारणा स्थित रामावि में भारत स्वच्छ राजस्थान सप्ताह अभियान के तहत मंगलवार को विद्यालय में संगोष्ठी का अयोजन कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा साफ-सफाई की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि राजस्थान स्वच्छ सप्ताह अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए भारत स्वच्छ अभियान तहत राजस्थान सरकार ने भी राजस्थान स्वच्छ सप्ताह अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि हर जगह-जगह पर साफ सफाई होगी तथा घरो मोहल्लों में भी साफ-सफाई करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ सप्ताह के तहत अपने घरो मोहल्लों में साफ-सफाई करने का सहयोग करें तथा आने वाले समय में राजस्थान एक स्वच्छ हो सके। इसी प्रकार विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ अभियान के तहत नारे लेखन कर रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे गांव में स्वच्छता अभियान का संदेश दिया।