पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल चयनित शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा प्रशिक्षण

बीपीएल चयनित शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

उपखंडक्षेत्र के बीपीएल चयनित शिक्षित बेरोजगार युवाओं को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा। पंचायत समिति सांकड़ा के सभी ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजनाओं को सफल संचालन करने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामों आयोजन किया जाएगा जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। इस योजना में केन्द्र सरकार राज्य सरकार का अंश 75.25 के रूप निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य की आगामी वर्ष में एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना का अनुमोदन किया गया है। जिसमें केन्द्र सरकार की योजना को व्यापक बनाने के लिए समस्त इच्छुक लाभार्थियों को योजना का लाभ अधिक से अधिक प्राप्त हो।

आज से होगी ग्राम पंचायतों विशेष ग्राम सभा आयोजित

विकासअधिकारी चौधरी ने बताया कि बुधवार से सांकड़ा के समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना तहत बेरोजगार बीपीएल परिवार के युवाओं को प्रशिक्षण से पूर्व उनके चयन के लिए विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत मु यालय पर ग्राम सभा में बेरोजगार युवकों का उनकी योग्यता के अनुसार चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया पात्र होने वाले युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में यह होंगे कार्य

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतया नि:शुल्क होगा। योजना के अन्तर्गत विभिन्न आर्थिक क्षेत्र के ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, योजना में रिटेल, बैकिंग एंड अकाउंटिंग, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, लॉजिस्टिक एवं कोरियर सेवा, टै्रवल एंड टूरिज्म, ऑटोमोटिव रिपेयर, हॉस्पिटलिटी आदि आर्थिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा प्रत्येक के 75 प्रतिशत प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के पश्चात निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

^राज्य सरकार द्वारा शुरू की योजना को सफल संचालन के करने लिए ग्रामसेवकों को निर्देश दिए है। ग्रामसेवकों अपने हल्के में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर इस योजना को लाभ बीपीएल शिक्षि