आज 5 स्थानों पर लगेंगे भामाशाह शिविर
जैसलमेर. भामाशाहयोजना अन्तर्गत जिले में बुधवार को पांच स्थानों पर भामाशाह शिविर लगेंगे। जिला भामाशाह अधिकारी एवं सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी डाॅ. बृजलाल मीना ने बताया कि जैसलमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 पुराना अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवालों का बास, जैसलमेर, पंचायत समिति जैसलमेर की ग्राम पंचायत सोढाकोर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, पंचायत समिति सम की ग्राम पंचायत डांगरी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, पंचायत समिति सांकड़ा की ग्राम पंचायत लूणाकलां के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में एवं पोकरण नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 अन्तर्गत रावणों राजपूतों की धर्मशाला में भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन होगा। जिसमें आधार नामाकंन के साथ साथ ग्रामवासियों/वार्डवासियों का भामाशाह नामांकन किया जाएगा।
शिविर में परिवार के सभी सदस्यों को उपस्थित होना अनिवार्य है। जिस परिवार के मुखिया के पास बैंक खाता नहीं होगा उस मुखिया का शिविर में ही उपस्थित बैंककर्मी द्वारा जीरो बैलेन्स में खाता खोल दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन भी शिविर में स्वीकार किए जाएंगे।