पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर मीना ने पंचायत समिति सांकड़ा का किया निरीक्षण

कलेक्टर मीना ने पंचायत समिति सांकड़ा का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलेक्टर एन.एल मीणा ने मंगलवार को पोकरण पहुंचकर पंचायत समिति सांकड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

जिला कलेक्टर ने पंचायत राज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में फैली गंदगी को तत्काल हटाने ग्राम पंचायत के आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत लाठी, धौलिया, चाचा में फैली गंदगी को तत्काल हटाकर साफ सुथरा रखे। उन्होंने पंचायत समिति द्वारा चलाई जा रही योजना बीआरजीएफ, टीएफसी, इंदिरा आवास, मु यमंत्री आवास योजनाओं के लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी के साथ नरेगा संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी तथा लोगों को अधिक से अधिक नरेगा के तहत चल रहे कार्यों पर लगाने तथा लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के साथ एसडीएम नरेन्द्रपालसिंह शेखावत, पोकरण तहसीलदार सुभाषचंद हेमानी, विकास अधिकारी टीकूराम चौधरी, नायब तहसीलदार रामसिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

पोकरण. सांकड़ा में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते कलेक्टर एन.एल. मीणा।