6 करोड़ से होगा पोकरण का विकास
शहरकी व्यवस्थाओं में और सुधार लाने तथा पोकरण शहरवासियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगरपालिका प्रशासन द्वारा इन दिनों बड़ा कदम उठाते हुए 6 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से शहर का विकास कार्य करवाया जाएगा। नगरपालिका द्वारा लोगों की समस्याओं के निस्तारण के साथ साथ पिछले लम्बे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी मुख्य समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए निविदा निकाली गई है। जिसके चलते पोकरण शहरवासियों की समस्याओं का समाधान होगा।
^पोकरण शहर की मुख्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका द्वारा निविदा निकाली गई है। इसके साथ ही शहर की समस्याओं का समाधान करने के लिए बीआरजीएफ योजना तथा पालिका मद दोनों को मिलाकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। शैतानसिंहराठौड़, विधायक,विधानसभा पोकरण
^पालिका क्षेत्र में लोगों की मांग तथा समस्याओं के समाधान के अनुसार विकास कार्य को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इन विकास कार्यों को शुरू करवाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों की समस्याओं को ध्यान को रखते हुए कार्य करवाए जा रहे हैं। श्रीमतीछोटेश्वरी आईदान माली, अध्यक्ष,नगरपालिका पोकरण
बीआरजीएफ योजना से भी होंगे विकास
पालिका क्षेत्र में पालिका मद के साथ साथ बीआरजीएफ योजना से भी लगभग 1 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। पालिका क्षेत्र में पालिका मद के साथ साथ बीआरजीएफ योजना से भी विकास कार्य करवाने से रुके हुए कार्यों के साथ साथ छोटी मोटी समस्याओं के समाधान का भी होने की भी आस है। पूर्व में पालिका द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों के टैंडर पूर्ण नहीं होने के कारण कई कार्य समय पर पूर्ण नहीं हुए थे तो कई कार्य शुरू ही नहीं हो पाए थे। ऐसे में लोगों में पालिका द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों के प्रति काफी संदेह था। लेकिन हाल ही में पालिका द्वारा पालिका तथा बीआरजीएफ योजनाओं से करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर लोगों में उम्मीद की किरण जगी है।
नए साल से मिलेगी नए कार्यों की सौगात
पालिका द्वारा हाल ही में 6 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से पालिका क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे। दिसंबर माह के अंत में खुलने वाले इन करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का कार्य नए वर्ष में शुरू हो जाएगा। जिसके चलते नए वर्ष में पोकरण शहरवासियों को नई सौगा