पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर की मांग

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासकर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

ग्रामपंचायत खेतोलाई के राजस्व गांव चाचा में से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।

समाजसेवी जितेन्द्र विश्नोई ने बताया कि नेशनल हाइवे के पास ही राउप्राविद्यालय होने के कारण इस सड़क मार्ग पर बच्चों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं इस मार्ग पर चलने वाले वाहन काफी रफ्तार से चलते हैं। ऐसे में कई बार इस मार्ग पर दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। हादसे के डर से ग्रामीण अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से कतरा रहे हैं। पूर्व में भी विद्यालय जाने के लिए रास्ता पार कर ही छात्रा के गाड़ी की चपेट में आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया था। लेकिन अभी प्रशासन द्वारा गांव के शुरू होने वाली जगह पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। जिसके चलते आने जाने वाले राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए।