- Hindi News
- सम सांकड़ा में निर्विरोध, जैसलमेर में 1 वोट से जीत
सम-सांकड़ा में निर्विरोध, जैसलमेर में 1 वोट से जीत
इसबार पंचायती राज चुनावों में जैसलमेर जिले में कांग्रेस की सता पूरी तरह से गई है। बहुमत मिलने के बाद जिला प्रमुख प्रधान पदों पर कांग्रेस ने बाजी मारी और रविवार को उप जिला प्रमुख उप प्रधान पदों पर भी कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस की राह आसान नजर रही थी और केवल सांकड़ा समिति को छोड़कर उसे कहीं भी नुकसान की आशंका नहीं थी। हुआ भी ऐसे ही सांकड़ा में मामूली बगावत हुई लेकिन कांग्रेस अपना प्रधान उप प्रधान बनाने में कामयाब हो गई।
जैसलमेर. सम उप प्रधान निहाल खां।
कांग्रेस खेमे में चली खींचतान
सांकड़ासमिति में उपप्रधान पद को लेकर कांग्रेस पार्टी के खेमे में खींचतान दिखाई दी। कांग्रेस पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने उपप्रधान पद के लिए दावेदारी की। जिस पर पूरे खेमे में खलबली मच गई। इंद्रसिंह जोधा तथा दानसिंह दोनों ही अपने आप को प्रबल दावेदार बता रहे थे। ऐसे में पार्टी के दिग्गज नेता खरताराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, नैनदान रतनू सहित पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने दानसिंह से समझाईश कर इंद्रसिंह जोधा को हरी झंडी दिखाई।
इंद्रसिंह जोधा एक वोट से जीते
पंचायतसमिति सांकड़ा में उपप्रधान के पद पर रविवार को कांग्रेस के उम्मीदवार इंद्रसिंह जोधा ने बाजी मारी। वहीं पूर्व विधायक सांगसिंह के पुत्र आईदानसिंह को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को हुए पंचायत समिति सांकड़ा के उपप्रधान के चुनाव भी प्रधान चुनाव से कम रोचक नहीं रहे। पार्टी से सिंबल घोषित नहीं होने तक उपप्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। जिसमें दानसिंह, आईदानसिंह, इंद्रसिंह और अर्जुनराम ओड ने पर्चा दाखिल किया। वहीं 1 बजे तक नाम वापसी के दौरान दानसिंह तथा अर्जुनराम ओड ने अपने नाम वापिस ले लिए। जिसके चलते आईदानसिंह और इंद्रसिंह जोधा उपप्रधान के पद पर आमने सामने रहे। वहीं वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने पर रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्रपालसिंह ने इंद्रसिंह जोधा को एक वोट से विजय घोषित कर दिया। इंद्रसिंह के विजय होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।
जैसलमेर सम समिति में भी निर्विरोध निर्वाचन
पंचायतसमिति जैसलमेर सम में भी उप प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सम समिति में जहां राजपूत को प्रधान पद दिया गया वहीं उप प्रधान पद पर किसी मुस्लिम उम्मीदवार के कयास लगाए जा रहे थे। कांग्रेस ने ऐसा ही किया और निहाल खां को उप प्रधान के लिए नामांकन दाखिल करवाया। भाजपा की ओर से किसी ने पर्चा नहीं भरा और निहाल खां निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी क्रम में समिति जैसलमेर में भी कांग्रेस ने सोशल इंजीनियरिंग की तर्ज पर प्रधान पद अमरदीन को देने के बाद राजपूत वर्ग से उप प्रधान बनाया गया। रेखा कंवर ने यहां से उप प्रधान पद के लिए नामांकन किया और निर्विरोध निर्वाचित हुई।
उम्मेदसिंह निर्विरोध उप प्रमुख बने
रविवारको सुबह 10 बजे उप जिला प्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस की तरफ से उम्मेदसिंह नरावत ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय तक भाजपा की ओर से किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया और नरावत निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। इस दौरान प्रदेश सचिव रूपाराम धणदै, पूर्व विधायक शाले मोहम्मद, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल और समिति जैसलमेर प्रधान अमरदीन ने वहां पहंुचकर उप जिला प्रमुख का स्वागत करते हुए बधाई दी। इस बार एससी महिला की सीट प्रमुख पद के लिए आरक्षित होने तथा राजपूत वर्ग के कांग्रेस के साथ जुड़ने से अंदाजा लगाया जा रहा था कि कांग्रेस किसी राजपूत को ही उप जिला प्रमुख बनाएगी। ऐसा ही हुआ और उम्मेदसिंह नरावत उप जिला प्रमुख बन गए।
जैसलमेर. जैसलमेर उप प्रधान रेखाकंवर को प्रमाण पत्र देते हुए।
जैसलमेर. उप प्रमुख को गुलदस्ता भेंट करती प्रमुख अंजना।
पोकरण. उप प्रधान जोधा को प्रमाण पत्र सौंपते हुए।