पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतराजचुनाव में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अंजना तनेराव मेघवाल, प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर अमरदीन फकीर, प्रधान पंचायत समिति सम उषा राठौड़ सहित सभी कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का अभिनंदन कार्यक्रम रिसोर्ट में रखा गया।

अबमेरा समय जनता के लिए : अंजना

नवनियुक्तजिला प्रमुख अंजना तनेराव मेघवाल ने कहा कि मैं जिले की जनता की सेवा एवं विकास के लिए संकल्पबद्ध हूं और अपना पूरा समय जिले के विकास एवं आम जनता की सेवा को समर्पित करूंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जैसलमेर के पर्यवेक्षक हीरालाल विश्नोई ने का कि कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि पूरी तत्परता से आपकी सेवा करेंगे।

जनताका विश्वास अभी भी कांग्रेस पर : धनदै

प्रदेशकांग्रेस सचिव रूपाराम धनदै ने कहा कि जो विश्वास आम जनता ने कांग्रेस पार्टी पर किया है उसे पूर्ण मनोयोग के साथ निभाएंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए आम जनता को राहत प्रदान करने के साथ जिले का चहुंमुखी विकास करेंगे। पूर्व विधायक पोकरण शाले मोहम्मद ने जैसलमेर की जनता का आभार प्रकट किया।

पूर्व विधायक गोवर्द्धन कल्ला ने कांग्रेस की सफलता के लिए जनता के साथ कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया एवं पंचायतीराज के प्रतिनिधि अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से निभाए ऐसा मार्गदर्शन दिया। प्रधान अमरदीन ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर मूलाराम चौधरी, नवनियुक्त जिला प्रमुख अंजना तनेराव मेघवाल, पंचायत समिति जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर, दिनेशपाल सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख का वरिष्ठ कांग्रेस नेता गाजी फक़ीर द्वारा शॉल ओढाकर, पर्यवेक्षक हीरालाल विशनोई, पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व यूआईटी अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर द्वारा किया गया। जैसलमेर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रावताराम पंवार द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

जैसलमेर. कांग्रेस के सम्मान समारोह में मंचासीन पदाधिकारी।

जैसलमेर. कार्यक्रम में हिस्सा लेते कार्यकर्ता समर्थक।