पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति को लेकर संत सतीदान आश्रम में निशुल्क शिविर आयोजित

नशामुक्ति को लेकर संत सतीदान आश्रम में निशुल्क शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

संतसतीदान पड़ियार आश्रम में रविवार को नशामुक्ति को लेकर निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर सहित आस पास गांव के लोग शिविर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

समाजसेवी पप्पूलाल परिहार ने बताया कि शिविर में जोधपुर के डॉ. प्रकाश परिहार द्वारा 30 लोगों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई तथा लोगों को नशे से मुक्त किया गया। डॉ. परिहार ने बताया कि लोग शराब अफीम खाने से लोगों के दिनों दिन शरीर में कमी नजर आती है तथा शराब अफीम खाने वाले लोगों के हार्ड गुर्दे, लीवर जैसी बीमारी हो जाती है उसके बाद भी लोग इस नशे को नहीं छोड़ हो रहे हैं तथा व्यक्ति 50 वर्ष में ही उनकी मृत्यु हो जाती है। शिविर में डॉ. परिहार ने मोहनलाल, सालगराम, रावलराम परिहार, लूणाराम, रमणलाल मोरानी, मोतीलाल पंवार, मंगलाराम सांखला, कैलाश सोलंकी, धनाराम टॉक, घेवरलाल, दामोदर, दुर्गादास वैष्णव, सोहनलाल, नारायण गहलोत, अंबालाल परिहार, खेमाराम, नरिसंगराम, खेताराम डिडाणिया, चनणाराम सैन, अलसाराम, सुरताराम विश्नोई, सहित कई लोगों को निशुल्क दवा देकर नशा छुड़वाया। इससे पहले लोगों ने संत सतीदान की समाधि की पूजा अर्चना के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों ने डॉ. परिहार को साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पप्पूलाल, रेवंतीलाल, सोहनलाल, भगवानाराम गहलोत, नगसिंह बालेसर, केसराराम सहित कई लोगों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया।