पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज लाइन बनी दुविधा

सीवरेज लाइन बनी दुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड संख्या दो तीन में नगरपालिका प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा के लिए करवाए जा रहे सीवरेज लाइन का कार्य वार्डवासियों के लिए दुविधा बन गया है। ठेकेदार द्वारा कम गहराई में सीवरेज कार्य करने पर वार्डवासियों द्वारा किए गए विरोध के चलते ठेकेदार ने बीच में ही काम बंद कर वार्डवासियों के लिए सुविधा की जगह दुविधा उत्पन्न कर दी है। इस संबंध में वार्ड पार्षद मोतीलाल माली द्वारा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका के जेईएन को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तथा ही समस्या का समाधान हो रहा है। जिसके चलते वार्ड में सीवरेज लाइन के लिए खोदी गई खाई राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। साथ ही सड़क के बीचों बीच खोदी गई सीवरेज लाइन की खाई से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण वार्डवासियों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों में पालिका प्रशासन द्वारा बरती गई ठेकेदार के प्रति शिथिलता को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। वार्डवासियों ने बताया कि कार्य बंद होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़कों पर बिखरा हुआ है। जिसके चलते मलेरिया मौसमी बीमारियां भी फैलने की संभावना बनी है।

पोकरण. वार्डनं. 3 में सीवरेज के लिए खोदा गड्‌ढा दे रहा है हादसे को निमंत्रण।